फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना इंद्री और थाना रामनगर की पुलिस टीमों ने तीन मामलों में पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5,370 रुपये की नकदी बरामद की है। थाना इंद्री की पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही जितेंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी इंद्री से आरोपी राजकुमार निवासी जनेसरों से 2,030 रुपये की नकदी बरामद की, जो सट्टेबाजी से संबंधित पाई गई। वहीं, थाना रामनगर की पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शिवजी कॉलोनी सदर के नजदीक पानी की टंकी रामनगर करनाल से आरोपी अनिरुद्ध निवासी शिवजी कॉलोनी को सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1,590 रुपये की नकदी बरामद की गई। थाना रामनगर की पुलिस टीम ने रेलवे लाइन ओवरब्रिज रामनगर के नजदीक से आरोपी सुभाष निवासी भाट बस्ती, शिव कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 1,750 रुपये की नकदी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें