करनाल। विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। धमकी से अधिवक्ता व उसका परिवार डरा हुआ है। हालांकि अधिवक्ता ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में वार्ड नंबर 13 असंध निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को उसके पास विदेशी नंबर से किसी व्यक्ति ने फोन किया और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। संवाद