संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग गुरुद्वारा रोडी साहब निसिंग के प्रधान से एक ठग ने एफसीआई निरीक्षक बनकर 18500 रुपये ठग लिए। निसिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गुरुद्वारा रोडी साहब निसिंग के प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि 26 अक्तूबर को उसके दफ्तर में एक व्यक्ति आया था। उसने अपना नाम पवन बताया था। उसका कहना था कि वह एफसीआई में निरीक्षक के पद पर है। उसने कुछ गैस के सिलिंडर पकड़े है। वह उन गैस सिलिंडर को कम रेट में दे देगा। वह उससे 18500 रुपये ले गया और इसके बाद वापस नहीं आया।