फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्दन पर चाकू रख दो युवकों से छीनी हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार में लिफ्ट देने के बाद तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कार में लिफ्ट देने के बहाने तीन बदमाशों ने दो युवकों की गर्दन पर चाकू रखकर 18 हजार रुपये छीन लिए। इसकी शिकायत युवकों ने असंध थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में राहड़ा गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह और उसका दोस्त अनिकेत नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। तीन अगस्त को वह नोएडा से अपने गांव राहड़ा आ रहे थे। जब सफीदों पहुंचे तो एक कार वाले ने उन्हें असंध तक लिफ्ट दी। जब वे दोनों उस कार में बैठे तो दो मिनट बाद ही उस कार वाले ने दो अज्ञात लोगों के पास कार रोकी और पूछा कि कहां जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह असंध जा रहे। इसके बाद उन दोनों को भी कार में बैठा लिया। वे दोनों कार चालक के साथी थे। कुछ दूर जाने पर चालक सहित तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और गर्दन पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने कहा कि वह हिले तो गर्दन काट देंगे। इसके बाद उनकी जेब से 18 हजार रुपये, तीन मोबाइल, जिसमें आई फोन भी था, छीनकर लिए और उन्हें जबरन वहीं उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें