करनाल। विकास क्लब साहित्य कला मंच कुंजपुरा ने मंगलवार को सांझा विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया। विकास क्लब भवन में कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से कवि ज्ञानी राम हथलानिया ने किया। कुमारी शैजल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ़ एस के शर्मा ने ‘होगी इनायत मुझ पर ये आपकी, मिल जाए नाचीज़ को मुहब्बत आपकी’ की प्रस्तुति दी। शायर हरबंस लाल पथिक, कवि प्रेम पाल सागर, शायर डॉ़ कमर रईस सोनीपती, रामेश्वर देव आदि ने कलाम प्रस्तुत किए।