फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा के खेतों से तीन ट्रांसफार्मर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा और जुंडला के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर रात को यहां से ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जाते हैं। एक बार फिर थाना क्षेत्र एरिया से तीन ट्रांसफार्मर चोरी हो गई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर निगम एसडीओ दीपक गर्ग ने थाना घरौंडा पुलिस को तीन ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत देकर का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि चार फरवरी को चोर कोहंड में निगम उपभोक्ता खिला राम का ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। इसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। उसी रात चोरों ने घरौंडा में ही उनके उपभोक्ता गुमान सिंह का 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इनके अलावा एक दिन पहले तीन फरवरी को चोर राइपुर जटान से रण सिंह का 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए थे। इनकी शिकायत जेई ने एसडीओ को दी। जेई की रिपोर्ट पर एसडीओ ने थाना पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। दूसरी ओर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी ने जुंडला थानाध्यक्ष को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी की रात को चोर एक ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। इससे निगम को लगभग 59631 रुपये का नुकसान हुआ है। ये 10 केवीए का ट्रांसफार्मर घोघड़ीपुरी गांव में बिरखी उपभोक्ता के नाम से लगाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें