मधुबन। रावर गांव में गली में रखे लोहे के सात गाटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रावर निवासी देवराज ने बताया कि उसके पशु बाड़े के बाहर गली में लोहे के सात गाटर रखे थे। 21 फरवरी की सुबह आठ बजे देखा तो गाटर मौके पर नहीं थे। जिसके बारे में आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी शिकायत डायल 112 पर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके बाड़े के पास खल की दुकान पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो कुछ लोग एक रिक्शा में गाटर ले जाते नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद