शहर के श्याम नगर में अल सुबह करीब तीन बजे चोर शीशा तोड़कर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी मालिक ने पुलिस से कार जल्द ट्रेस करने की अपील की है। वहीं, शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।
गाड़ी में सवार होकर आए चोर
स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के मालिक हरीश ने बताया कि उसने दो नवंबर को श्याम नगर की गली में गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गाड़ी लेने पहुंचा तो वहां से गाड़ी गायब थी। गली में कांच बिखरा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट डिजायर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इसमें आरोपी एक अन्य स्विफ्ट गाड़ी में आए और 10 मिनट के अंदर शीशा तोड़कर डुप्लीकेट चाबी लगाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।