करनाल। नई पुलिस लाइन के सामने एक फर्नीचर की दुकान से चोर पांच मोटर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी रेखा रानी ने बताया कि उसकी फर्नीचर की दुकान है। कुछ दिन पहले से उसके ससुर दुकान की देखरेख करते हैं। सात अप्रैल को उनका देहांत हो गया। जिस कारण 22 अप्रैल तक दुकान बंद थी। 23 अप्रैल को उन्होंने दुकान खोली तो पांच मशीनें गायब थी। इन में एक मोटर की कीमत 10 से 15 हजार रुपये है। संवाद