घरौंडा। एसडी मंदिर के समीप एक जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बुधवार की रात को मदन इस्पूनियानी की दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर तीन चोर अंदर घुसे और दो चोर बाहर खड़े रहे। चोर दुकान से लगभग 60 से 70 हजार रुपये के नए नोट व कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार जब वीरवार सुबह दुकान पर आया तो उसने देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। घटना रात 1:30 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद