करनाल। मेरठ रोड पर कबाड़ के गोदाम से चोर तांबा व सिल्वर चोरी कर ले गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मालिक मोहित गांधी ने बताया चोर उसके गोदाम से तांबे से भरा एक कट्टा और एक कट्टा सिल्वर के सामान चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद दीवार फांदकर फरार हो गए। संवाद