फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान में घुसे चोर उड़ा ले गए सोने चांदी के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करण विहार में मकान के अंदर घुसे चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। परिवार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

करण विहार निवासी सतीश कुमार ने बताया कि नौ मई को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। मकान की अलमारी से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लौटने के बाद मामले की जानकारी हुई। अलमारी में रखा हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें