फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं 50 सूट और चार थान कपड़ा लेकर हुईं फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम नगर स्थित सैम फैशन आर्ट से चार महिलाएं सूट और चुन्नी लेने के बहाने 50 सूट और चार कपड़े के थान चोरी कर फरार हो गईं। दुकान संचालिका की शिकायत पर राम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दुकान की संचालिका नेहा निवासी शिव कॉलोनी ने बताया कि उसकी प्रेम नगर में सैम फैशन की दुकान है। उसकी दुकान पर शाम साढ़े पांच बजे दो महिलाएं सूट लेने आई फिर दो महिलाएं चुन्नी लेने आई। चुन्नी लेने आई महिलाएं तो कुछ समय बाद चली गई। सूट लेने वाली महिलाएं दुकान में ही थीं और सूट देख रहीं थीं। उनमें से एक महिला के पास गोद में बच्चा भी था। काफी संख्या में सूट देखने के बाद वे बोलीं कि इन सूटों को अलग से रख दो वह आकर ले जाएगी। इसके बाद वे महिलाएं भी चली गईं। जब शाम को उसने अपना सामान चेक किया तो देखा कि दुकान से 30 के करीब महंगे सूट गायब मिले। इतना ही नहीं चार कपड़े के थान भी वहां से गायब थे। वे महिलाएं ही सामान चोरी कर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें