फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसा चोर, पकड़ने का प्रयास किया तो घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी कॉलोनी में रात को हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की एसपी कॉलोनी स्थित घर में घुसे चोर को जब युवक ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित युवक ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह भाग गया। परिजनों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सेक्टर-33 के एसपी कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह मजदूरी करता था। सोमवार रात वह अपने घर में सो रहा था, जबकि परिवार अंदर के कमरे में था। इसी दौरान रात करीब बारह बजे के बाद दीवार फांदकर अज्ञात युवक घर में घुस आया। घर के अंदर किसी के आने की आहट हुई तो उसकी नींद खुल गई। उसने चोर को अपनी ओर चारपाई की तरफ आते देख लिया। जैसे ही चोर ने युवक की चारपाई के पास से निकलने की कोशिश की तो उसने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोर ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकला। अंदर सो रहे परिजन उठे तो युवक लहूलुहान हालत में था। रात में ही आसपास के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए। पीड़ित युवक ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक भागता नजर आ रहा है। जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें