करनाल। पुलिस थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-13 की टीम ने शनिवार को अटल पार्क से विजय उर्फ बच्ची निवासी गांव नेवल को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को निर्मल कुटिया सेक्टर 12 से ये मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। आरोपी के खिलाफ चोरी के सात और मामले दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो