फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संस्कृति स्कूलों में 20 तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 को निकाला जाएगा ड्रॉ, प्रतीक्षा सूची के तहत 26 को होगा दाखिला
विज्ञापन


- विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया को लेकर जारी किए थे निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन और दाखिला प्रकिया एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है जोकि 20 अप्रैल तक चलेगी। 22 अप्रैल को ड्रा निकलेगा जबकि प्रतीक्षा सूची के तहत दाखिला 26 अप्रैल को होगा। यदि सीटें खाली रहीं तो दाखिले का दूसरा दौर 27 अप्रैल से शुरू होगा।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आवेदन एवं दाखिला प्रक्रिया के संदर्भ में जारी किए निर्देशों में कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हैं अथवा इनकी संबद्धता सीबीएसई से करवाई जानी है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ-साथ महाग्रामों, कस्बों तथा शहरों में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय भी चलाए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में सत्र 2024-25 हेतु दाखिला प्रक्रिया की जानी है।
विज्ञापन

सीटों की संख्या : प्रत्येक विद्यालय अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण करेंगे तथा जन अवलोकनार्थ रखेंगे। इन उपलब्ध सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। एसएमसी की पहली बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जानी है।
कक्षाओं में दाखिला : प्रत्येक विद्यालय की ओर से विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर एसएमसी की बैठक में निर्णय लेकर कक्षा पहली, छठी, नौवीं तथा 11वीं में अंग्रेजी माध्यम में ही नए दाखिले किए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले केवल सीटें खाली होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में दाखिले के संदर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है।
विद्यालय विकास निधि : इसके तहत पंजीकरण अंशदान केवल एक बार लिया जाना है। गत वर्षों से दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण अंशदान नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन




शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया के संदर्भ में जरूरी निर्देश जारी किए थे। निर्देशानुसार सभी संबंधित स्कूलों में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया जारी है। आवेदन के अंतिम पांच दिनों में भी आवेदन व दाखिले बढ़ाने की दिशा में और ज्यादा प्रयास होगा।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें