करनाल। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागी रहे व पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैश अवार्ड के लिए खिलाड़ी विभाग के पोर्टल https://haryanakhelcashaward.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि कैश अवार्ड के लिए खिलाड़ी की उपलब्धियां एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2024 के बीच की अवधि की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल खेल विभाग की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इस बार भी स्कॉलरशिप के लिए 30 जुलाई, 2024 तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन बहुत से खिलाड़ी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इस कारण खेल विभाग ने अब एक से 10 जनवरी तक खिलाड़ियों को आवेदन करने का एक और अवसर दिया है। छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र खेल विभाग की अधिकारिक वेबसाइट haryanasports.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय में दस जनवरी तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके बाद उनको और कोई मौका नहीं दिया जाएगा। संवाद