फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज शहर में 3 घंटे तक तक बिजली रहेगी गुल

Wed, 15 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। 33 केवी सब स्टेशन रामनगर से चलने वाले 11 केवी कैथल रोड फीडर पर तकनीकी सुधार के कारण शहर की बिजली आपूर्ति ढाई से तीन घंटे तक प्रभावित रह सकती है। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक मान कॉलोनी, गांधीनगर, शांति नगर ,प्रेम कॉलोनी, ज्योति नगर, एसटीपी आठ एमएलडी की आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी आईटीआई फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस फीडर पर पेड़ों की टहनियों की कटाई कार्य के चलते आईटीआई, आईडीसी काॅलोनी, छोटी मंगलपूर की बिजली डेढ़ घंटे तक बंद रहेगी। शहर के 11 केवी निधि विहार फीडर के बंद होने से यहां की आपूर्ति सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण से सेक्टर-9 का आधा हिस्सा प्रभावित रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें