करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर की बिजली घरों, फीडरों की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण वीरवार को भी कई क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी।
उप मंडल अधिकारी (मॉडल टाउन उपकेंद्र) ने बताया कि 18 अप्रैल को 11 केवी सेक्टर-4 फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। जिसके कारण सेक्टर-4 में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपमंडल अधिकारी रामनगर ने बताया कि 33 केवी एनडीआरआई रामनगर से चलने वाले फीडर 11 केवी बाला जी फीडर और 33 केवी हांसी रोड से चलने वाले फीडर 11 केवी हकीकत नगर की बिजली आपूर्ति वीरवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी, क्योंकि दोनों फीडरों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इससे शास्त्री नगर, शिव काॅलोनी, हकीकत नगर, घोघड़ीपुर रोड, बाला जी कॉलोनी, पाल नगर, कैथल रोड, पिंगली रोड की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही 11केवी मंदिर रोड फीडर की भी सामान्य मरम्मत की जानी है। जिसके कारण सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक कुंजपुरा रोड, नेहरू पैलेस, चारचमन और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।