करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के उप मंडल अधिकारी मॉडल टाउन ने बताया कि 12 अक्तूबर को 11 केवी श्याम नगर फीडर, 11 केवी बजीदा आरडीएस फीडर पर मरम्मत व शिफ्टिंग कार्य किया जाना है। इस कारण रविवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। जिससे कमालपुर, मधुबन, अशोक बिहार कॉलोनी, मदनपुर रोड, भूसली, दहा, बजीदा जाटान की बिजली प्रभावित रहेगी। ब्यूरो