फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुनियाद के दूसरे चरण में होगी निगेटिव मार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1264 विद्यार्थी लेंगे 29 फरवरी को होने वाली परीक्षा में हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुनियाद के प्रथम चरण के बाद अब दूसरे चरण की परीक्षा होगी। 29 फरवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चरण में निगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा में पहला चरण पास करने वाले 37.2 प्रतिशत यानी 1264 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जबकि पहले चरण में 3401 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा दो फरवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा भी 200 अंक की होगी। जिसमें 4-4 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (निगेटिव मार्किंग) की जाएगी जो 1/4 रहेगी। यानी चार प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक उत्तर में से एक अंक काट दिया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर प्रत्येक खंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो पहले चरण में 23011 विद्यार्थी पास हुए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में इनमें से 5000 छात्रों को चुना जाएगा, जोकि लेवल-3 के प्रवेश परीक्षा मे भाग लेंगे। इसमें कुल 3000 छात्रा को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


यह है योजना
बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कुल 200 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन किया जाएगा। मिशन बुनियाद के अंतर्गत शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूरे हरियाणा में 103 सेंटर चल रहे हैं। करनाल जिले में पांच स्कूलों में ये केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री और राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय घरौंडा शामिल है। वहीं, योजना के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अलावा किताबें, स्टेशनरी, यूनिफार्म भी दी जाती हैं।
विज्ञापन


लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी एक-दो दिनों मे जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित विषय पर आधारित होगी। कुल 200 अंक के पेपर रहेंगे। 29 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थी तैयार रहें।
-दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें