- सुर संगीत कला मंच की वर्षगांठ पर पुराने गीतों पर झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। कैरिओके गायन ग्रुप सुर संगीत कला मंच की ओर से गीतों भरी शाम आपके नाम का आयोजन किया गया। जिसमें, सुर संगीत कला की महफिल में जिक्र होता तेरी कयामत का... और चल संन्यासी मंदिर में... जैसे पुराने गीतों पर लोग झूमते रहे। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा पहुंचे।
रौनक महल में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा प्रदर्शन, मनोरंजन व नये कलाकारों को मंच प्रदान कर सामने लाना रहा। मौके पर सेवानिवृत्त मंडल अधिकारी जीवन बीमा निगम पीके भारद्वाज, गायक कलाकारों में धर्मेश गुजराती, सतीश मिड्डा, अजय किशोर, राकेश हंस, निर्मल खट्टर, जय भारद्वाज, अनिता शर्मा, सुभाष शर्मा, सुभाष भानखड़, जितेंद्र लाठर, राजीव मल्होत्रा, अनिल मल्होत्रा, डीके खुराना, इसके अलावा सचिव जय भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद