फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस की मृत्यु की हो निष्पक्ष जांच : जगपाल

Mon, 13 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की दर्दनाक मृत्यु पर क्षोभ प्रकट किया। जिला सचिव जगपाल राणा ने मांग की कि आईपीएस अधिकारी की मृत्यु पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके। अधिकारी पूरन कुमार की ओर से अंतिम नोट में हालात और घटनाक्रम से यह सामने आ रहा है कि उनके साथ उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और उन्हें अपमानित किया गया है। पूरन कुमार ने गृहमंत्री से लेकर सभी सरकारी स्तरों पर भेदभाव व उत्पीड़न के खिलाफ लिखित शिकायतें दी थीं लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें