फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आपकी दुकान के आगे कूड़ा पड़ा है, इसलिए कुछ मीठा हो जाए, खाइये चाकलेट

विज्ञापन
आपकी दुकान के आगे कूड़ा पड़ा है, इसलिए कुछ मीठा हो जाए, खाइये चाकलेट
विज्ञापन
- त्योहारी सीजन में बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम ने शुरू की गांधीगीरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिवाली पर शहरी बाजारों में सफाई को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने गांधीगीरी का रास्ता अपनाया है। निगम की एक टीम सोमवार शाम को बाजारों में निकली, जिस भी दुकान के आगे कूड़ा देखा उस दुकानदार को आदर के साथ बुलाया और कहा कि आपकी दुकान के आगे कूड़ा मिला है, इसलिए कुछ मीठा हो जाए। इतना कहते ही एक चाकलेट दुकानदार को पकड़ा दी। न कुछ कहा गया, न कोई हिदायत दी गई, लेकिन उन्हें भी मीठी चाकलेट न लेनी पड़े आगे के दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी दुकानों के आगे से कूड़ा हटवाना शुरू कर दिया। जिन 11 दुकानदारों को चाकलेट मिली, उनके चेहरे पर हंसी तो थी, लेकिन थोड़ा शर्माते नजर आए।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा के निर्देश पर निगम की टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए गांधीगीरी का नया तरीका अपनाया है। सोमवार को शहर के जोन नंबर चार के कुंजपुरा रोड मार्केट के 11 दुकानदारों को अपने परिसर के आगे कूड़ा फैलाने के चलते गांधीगीरी के तहत चाॅकलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उप निगमायुक्त अरुण भार्गव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निरंतर सर्वे किया जा रहा था, जिसके तहत दुकानदारों द्वारा अपने परिसर के आगे सफाई रखी जा रही है या नहीं, को देखा गया। सर्वे में 11 दुकानें चिन्हित की गई, जिन्हें त्योहारी सीजन के चलते चाॅकलेट देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य किसी को शर्मिंदा करना नहीं बल्कि उन्हें भविष्य के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह दुकानों से निकलने वाला कूड़ा-कर्कट अपने डस्टबिन में रखें और उसे कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों में ही डालें। उन्हें इस बारे भी जागरूक किया गया कि मार्केट क्षेत्र में जो लिटर बिन रखे गए हैं, वह केवल ग्राहकों व राहगीरों के लिए हैं, ताकि वह अपना कूड़ा इधर-उधर गिराने के बजाय इनमें डाल सकें।
त्योहार के बाद कार्रवाई होगी
दिवाली, भैयादूज मिठाइयों का त्योहार है। बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है, ग्राहक भी बहुत हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभी चाॅकलेट बांटना शुरू किया है तो किसी दिन टाफियां तो किसी दिन गुलाब के फूल बांटकर दुकानदार को उसकी दुकान के आगे पड़े कूड़े के बारे में जागरूक किया जाएगा, लेकिन त्योहारों के निकलने के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिर मिठाई नहीं बल्कि सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अरुण भार्गव, उप निगमायुक्त, करनाल
सिंगल यूज प्लास्टिक के किए चालान
उप निगमायुक्त अरुण भार्गव ने बताया कि सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक को भी चेक किया। इस दौरान चार दुकानदारों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित वस्तुएं पाई गईं, जिसके चलते प्रत्येक दुकानदार का 500-500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें