फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं उठान न होने से अनाज मंडी के आढ़ती संगठन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। अनाज मंडी के रेस्ट हाउस में सभी आढ़ती इकट्ठा हुए और सरकार द्वारा गेहूं उठान न होने पर नीतियों का विरोध किया। इस दौरान सभी आढ़तियों में रोष देखने को मिला। एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि सरकार का जो वायदा 72 घंटे में गेहूं उठाने का था वह खोखला नजर आया। 72 घंटे तो दूर की बात है, साहा की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से गेहूं पड़ा है। प्रत्येक बोरी में गेहूं का वजन घटने से आढ़तियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों को अपनी गेहूं की पेमेंट न आने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की पेमेंट न आने से किसान आढ़तियों को बोल रहे हैं कि उन्हें आगे फसल बोने के लिए और गेहूं की कटाई में जो खर्चा हुआ है वो दें, लेकिन किसान मशीन और मजदूरों को पैसा कहां से दे। सभी आढ़तियों ने कहा यदि हमारी इस समस्या का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो आढ़ती संगठन को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। हैफेड मैनेजर सुरेंद्र कुमार से जब इस समस्या बारे पूछा तो उन्होंने सभी आढ़तियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अनाज मंडी से गेहूं का उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन अनाज मंडी में ट्रकों को गेहूं की बोरियों से लोड कर उनके ऊपर तिरपाल से ढक रखा है। इससे कि ट्रांसपोर्टरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि उनके ट्रक पिछले लगभग पांच दिनों से मंडियों में लोड होकर खड़े हैं। इस मौके पर श्याम सिंह राणा, राहुल अग्रवाल, सुच्चा सिंह, बृजभूषण, गुरपाल सिंह,गगनदीप चावला, राकेश, अमरीक सिंह, विकास पुंडीर, कमल राणा, मनजीत सिंह और अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें