फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दाखिलों के लिए नहीं पूरे इंतजाम, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- हेल्प डेस्क लगाने तक सीमित कॉलेज प्रबंधन, फार्म भरने के लिए कैफे और दुकानों का रुख कर रहे विद्यार्थी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए करीब 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन इस बार कॉलेज प्रबंधन दाखिलों को लेकर ज्यादा व्यवस्थाएं नहीं कर पाया है। अधिकतर कॉलेज केवल हेल्पडेस्क लगाने तक ही सीमित हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को साइबर कैफे और अन्य फार्म भरने वाली दुकानों का रुख करना पड़ रहा है।

इधर, विभाग का पोर्टल भी धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में फार्म भरने में भी ज्यादा समय लग रहा है। वहीं जब विद्यार्थी कॉलेज जाते हैं तो वहां से सिर्फ पाठ्यक्रम और विषय संयोजन की जानकारी लेकर ही लौटते हैं। उन्हें फार्म भरने के लिए फिर नई जगह पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक की दाखिला प्रक्रिया तीन जून से चल रही है। विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इस बार दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। पहले दो चरण में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। जबकि तीसरे में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। सेल्फ फाइनेंस, एडेड और राजकीय मिलाकर सभी 19 कॉलेजों में दाखिले के लिए स्नातक की इस बार कुल 12405 सीट हैं, जहां दाखिले के लिए कुल 18806 विद्यार्थी दौड़ में हैं।
विज्ञापन



इस तरह से चलेगी दाखिला प्रक्रिया

- 25 जून तक : पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे।

- 26 जून तक : आवेदन फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

- 28 जून तक : कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

- 02 से 31 जुलाई तक : तीन चरणों में काउंसिलिंग होगी।





किस कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज सीट

राजकीय पीजी कॉलेज 1750

राजकीय कॉलेज मटक माजरी 675

राजकीय कॉलेज असंध 320

राजकीय कॉलेज घरौंडा 520

राजकीय कॉलेज निगदू 240

राजकीय कॉलेज तरावड़ी 300

राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड 960

राजकीय कन्या कॉलेज बसताड़ा 260

राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला 260

राजकीय कन्या कॉलेज बस्तली 240

राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा 240



एडेड एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेज

कॉलेज सीट

दयाल सिंह कॉलेज 1440

डीएवी कॉलेज 1255

गुरु नानक खालसा कॉलेज 740

केवीए डीएवी कॉलेज 1220

आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा 520

बुद्धा कॉलेज 390

जीवन चानन महिला कॉलेज 640

बॉक्स

25 तक भर सकते हैं फार्म

मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में सत्र 2024-25 के लिए दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी ने बताया कि कला संकाय में 160 सीट, कॉमर्स संकाय में 80 और बीएससी फिजिकल साइंस में 20 सीट हैं। महाविद्यालय में हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है। जिसमें विद्यार्थी प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें