फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नव वर्ष 2025 में हैं विवाह की 105 शुभ तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 2025 में सर्वाधिक 14 तो मार्च महीने में सबसे कम दो मुहूर्त हैं
विज्ञापन

15 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक खरमास के कारण नहीं होंगे शुभ कार्य
भगवान दास

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। 15 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक पौष माह में खर मास की वजह से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। शहर के श्री कर्णेश्वरम् महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी षष्टी वल्लभ के अनुसार 14 मार्च से 14 अप्रैल 2025 चैत्र मास में पुन: विवाह साहे नहीं है, वहीं 10 जून से 06 जुलाई गुरु अस्त में भी विवाह नहीं होंगे। 12 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भी विवाह के योग नहीं हैं। चतुर्मास श्रावण, भाद्रपद एवं आश्विन, कार्तिक मास में किन्ही क्षेत्रों में विवाह नहीं करते लेकिन निषेध नहीं है। वहीं वर्ष 2025 के दौरान 105 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें नवंबर महीने में सर्वाधिक 14 विवाह मुहूर्त हैं, जबकि मार्च महीने में सबसे कम दो मुहूर्त ही हैं।

ये हैं शुभ तारीख

जनवरी : 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24 और 30।

फरवरी : 04, 07, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25।

मार्च : 03, 05 वही 06 और 07 मार्च से होलाष्टक होने के कारण विवाह के योग नहीं हैं।

अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 28 और 30।

मई : 01, 05, 06, 07, 08, 12, 15, 17, 18, 19 और 28।

जून : 01, 02, 04, 07 और 10 जून से 06 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेगा जिसके कारण विवाह नही होगे।

जुलाई : 11, 12, 13, 20, 21, 28, 29 और 31।

अगस्त : 01, 03, 06, 07, 08, 09, 13, 17, 18, 24, 25, 28 और 29।

सितंबर : 01, 02, 03, 04, 05 और 07 से 21 सितंबर तक श्राद्धपक्ष में विवाह नहीं होंगे, जिसके बाद 22, 26, 27 और 29 में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

अक्तूबर : 01, 02, 03, 07, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30 और 31।

नवंबर : 02, 03, 07, 08, 12, 13, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 30।

दिसंबर : 04, 05, 06 वहीं 12 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक शुक्रास्त रहने के कारण विवाह नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें