करनाल। घरौंडा में एक किराने की दुकान के गल्ले से दो युवक 2500 रुपये चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में तेलू सिंह कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि धवन किराना स्टोर के नाम से उनकी किराने की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को जब वह शौचालय गया तो उसकी दुकान के गल्ले से 2500 रुपये गायब थे। जब सीसीटीवी चेक किए तो उसमें दो युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन युवकों की पहचान कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। संवाद