जठलाना। पंजाब नेशनल बैंक की जठलाना स्थित शाखा में चोरी का प्रयास हुआ। यहां सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा पड़ा मिला। तब सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम साढ़े पांच बजे बैंक को हर दिन की तरह बंद कर स्टाफ घर चला गया था। सुबह साढ़े नौ बजे जब शाखा पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। जांच की तो पाया कि शाखा भवन के पीछे स्थित गली में बनी खिड़की की ग्रिल उखड़ी हुई है, वहीं सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर के तारे कटे हुए हैं। जांच में अभी तक कोई नकदी चोरी होने का पता नहीं चला है।