करनाल। पृथ्वी विहार स्थित दुकान में चोरी करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। मंगलौरा कदीम निवासी बजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पृथ्वी विहार में दुकान में बिजली के उपकरण रिपेयर करने का काम करता है। बीती 30 जनवरी को वह दुकान बंद करने के बाद घर आ गया था। इसी दौरान दुकान से बिजली का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने सोहाना गांव निवासी जयबीर पर दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संवाद