थिएटर से जटिल विषयों का समझना आसान : संजीव
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में थिएटर कार्यशाला के छठे दिन इंप्रोवाइजेशन यानी तात्कालिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञ प्रशिक्षक संजीव लखनपाल ने छात्राओं को बताया कि थिएटर के जरिये जटिल विषयों को समझना और याद रखना आसान हो जाता है, जो खासकर मानवीय भावनाएं और संबंध से जुड़े हो। संजीव ने बताया कि इस तरह से हम बिना किसी कथा के तत्काल दृश्य बना सकते हैं जो रचनात्मकता और त्वरित सोच को बढ़ावा देता है। कार्यशाला हिंदी विभाग और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सहयोग से 10 से 24 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। संवाद