फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिम से निकलते ही युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-32 स्थित रेक्स जिम से बाहर निकलते समय न्यू शाम नगर निवासी वैभव छाबड़ा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। पीड़ित ने बताया कि जब वह जिम से बाहर निकला तो पांच-छह अज्ञात युवक उस पर टूट पड़े। उन्होंने उसकी बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। पीड़ित का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें