128.... मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घराैंडा। मनीषा की मौत के विरोध में लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। युवाओं ने मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनीषा के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गलत है इसलिए मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी रेलवे रोड स्थित शिव चाैक से मंडी मनीराम और मुख्य बाजार से भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और प्रदेश और केंद्र सरकार से मामले की सही जांच करने की मांग उठाई।