फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने दो बार नहर में लगाई छलांग... पहली बार बचाया, दूसरी बार में मौत

Tue, 20 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। रंबा गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर से मंगलवार को अज्ञात युवक ने दो बार नहर में छलांग लगाई। एक बार लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। जैसे ही लोग हटे उसने फिर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों व गोताखोर ने निकालकर सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए। युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना रंबा चौकी पुलिस को दी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर में युवक की उम्र करीब 35 साल थी। शरीर पर सफेद धारियों वाली भूरे रंग की कमीज थी। दाएं हाथ पर डीकेपी लिखा हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें