इंद्री। गढ़ी गुजरान गांव निवासी जितेंद्र की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती तीन मार्च को गढ़ी गुजरान निवासी जितेंद्र हादसे में घायल हो गया था। जिसके बाद जितेंद्र का गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र निवासी गढ़ी गुजरान ने पुलिस को बताया है कि बीती तीन मार्च को मेरा चचेरा भाई जितेन्द्र बाइक पर इंद्री से घर आ रहा था। जितेंद्र साढ़े सात बजे इंद्री अनाज मंडी के सामने पहुंचा तो एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र को काफी चोटें आईं और उसे राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण जितेंद्र को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद