फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने जन्मदिन से एक दिन पहले फंदा लगा जान दी

Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक युवक जन्मदिन से एक दिन पहले ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर एफएसएल टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है।

परिजनों के अनुसार 31 वर्षीय कर्ण पिछले कुछ महीनों से सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के दूसरे फ्लोर अपनी मां के साथ रह रहा था। वह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाहर से घूमकर घर आया था। उसकी मां सपना पकौड़े बना रही थी। कर्ण घर आते ही कमरे में चला गया और गेट बंद कर लिया। पकौड़े बनने के बाद वह कर्ण को बुलाने गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर मां ने खिड़की से देखा तो कर्ण कमरे में पंखे से लटका था। इस पर उसने पड़ोस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिए। कर्ण मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। बचपन में ही कर्ण के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले वह यहां एक कंपनी में मैनेजर के पद पर आया था। कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। कर्ण का 16 अक्तूबर को जन्मदिन था। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें