फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मॉडल टाउन के पास छोटी वाल्मीकि बस्ती में बुधवार रात 32 वर्षीय रमेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि रमेश अविवाहित था और एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था। उनमें अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार दोपहर को भी दोनों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद रमेश ने रात को घर का दरवाजा बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि रमेश ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें