घरौंडा। रेलवे रोड चौक पर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को डराकर कानों की बालियां और एक मोबाइल व 300 रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
अग्रसेन कॉलोनी निवासी शांति देवी सोमवार सुबह 11 बजे बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। रेलवे रोड चौक पर उसे एक युवक मिला और बातचीत करने लगा। थोड़ी देर में एक और युवक आ गया और महिला को घर में अनहोनी की बात कहकर डराकर कानों की बालियां निकाल लीं। एक मोबाइल व पर्स भी ले गए। पर्स में 320 रुपये थे। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में आज अनहोनी होने और उससे बचने का उपाय बताने की बात भी कही। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गांव झिवरहेड़ी गांव के पास मोबाइल की लोकेशन आनी बंद हो गई। संवाद