फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अभी मौसम खुश्क, कल छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1016
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टरकरनाल। मौसम रविवार को भी लगातार साफ रहा। सुबह से धूप निकलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन चार दिन और मौसम साफ रह सकता है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से लगातार मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिल रही है। जिसके कारण दिन के समय में सर्दी से काफी राहत है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला मौसम शाखा के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगातार मामूली अंतर के साथ बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन चार दिनों तक मौसम खुश्क तो रहेगा लेकिन 13 व 14 फरवरी को आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। जिससे तापमान स्थिर या कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें