फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंतजार खत्म, पोर्टल खुला, 28 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कम हुए आवेदन, शाम को खुला पोर्टल, दोपहर तक कॉलेज पहुंचते रहे युवा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले के आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित शेड्यूल से दो दिन की देरी के बाद सोमवार को शाम करीब चार बजे पोर्टल खोला गया। ऐसे में पहले दिन कम ही आवेदन हो पाए। वहीं आवेदन करने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही कॉलेज पहुंचना शुरू हो गए थे। पोर्टल न खुलने के कारण आवेदन नहीं कर पाए। वहीं शाम को पोर्टल खुला तो कुछ विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि पोर्टल पर दोपहर करीब 12 बजे तक विभिन्न कॉलेजों की ओर से सीट की स्थिति, विषय संयोजन और कोर्स आदि की जानकारी अपडेट की गई। शाम करीब चार बजे पोर्टल खुला तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई।

करनाल जिले में एडेड, फाइनेंस और सरकारी मिलाकर कुल 21 कॉलेज हैं, जहां स्नातक की कुल 12793 सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी आवेदन करेंगे। विभाग के पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 पर या हेल्प डेस्क की ईमेल आईडी admissionshighereduhry.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।



स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के तहत कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी शुरू कर दिए गए हैं। जहां स्वयं कॉलेज प्रिंसिपल भी गतिविधियों का अवलोकन कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आए बदलावों के कारण विद्यार्थियों को सहायता देने के लिए तीनों संकायों के प्राध्यापकों की यहां ड्यूटी लगाई है। आवेदन प्रक्रिया, फीस, विषय संयोजन और कॉलेजों में संचालित कोर्स की जानकारी विद्यार्थियों को यहां दी जा रही है।



ऐसे करें आवेदन
विभाग के पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in/ पर जाएं। यहां New Registration पर क्लिक करें। इसके बाद पूछी गई जानकारी को दर्ज करें और निर्धारित दस्तावेज अपलोड करके फार्म भर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था। वे रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर सकते हैं।

ये दस्तावेज जरूरी
पासपोर्ट साइज फोटो (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी में 50 केबी साइज तक), आवेदक के हस्ताक्षर (फोटो 20 केबी साइज तक), 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, एनएसएस, एनसीसी बी, भारत स्काउट्स एंड गाइड, खेल सर्टिफिकेट आदि, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, रिजर्व श्रेणी सर्टिफिकेट, आय प्रमाणपत्र, गैप ईयर अंडरटेकिंग (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी में 300 केबी साइज तक)।
विज्ञापन




इस बार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाएंगे। नई व्यवस्था को लागू करने में कुछ देरी हुई है लेकिन अब पोर्टल खुल चुका है। विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब प्रक्रिया सुचारू रहने की उम्मीद है। भविष्य में परेशानी से बचने के लिए विद्यार्थी ध्यान से और सही जानकारी ही आवेदन फार्म में दर्ज करें। - डॉ. रामपाल सैनी, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें