असंध। असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव चोरकारसा के ग्रामीणों को 33.30 लाख की लागत से तैयार छह विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। ये विकास कार्य डी प्लान और मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करवाए गए हैं। इनमें डी प्लान के तहत पांच लाख से तैयार जांगड़ा चौपाल, 2.50 लाख से तैयार उपलानी रोड़ से लेकर दलेल वाल्मीकि के घर तक की गली, दो लाख से तैयार उर्मिला पंच के घर से रति राम मास्टर के घर की गली, पांच लाख से तैयार बगड़िया चौपाल से लेकर संतु राम के घर तक की गली बनाई गई। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नौ लाख से तैयार पवन के घर से रघुबीर के घर तक की गली और 9.80 लाख से तैयार मुख्य बाजार वाली गली शामिल रहीं। शुक्रवार को विधायक योगेंद्र राणा ने इन विकास कार्याें का उद्घाटन किया। असंध ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, राधे श्याम बंसल, सुनील कुमार, महेंद्र मास्टर, आशीष माहला आदि मौजूद रहे। संवाद