फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा का भाव वही सिर्फ भूमिका बदली : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री बनकर पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र करनाल पहुंचे। कोहंड के बाद करनाल शहर के नमस्ते चौक व भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेवा करता आ रहा हूं, सेवा करता रहूंगा। सेवा का भाव वही है, सिर्फ भूमिका बदली है। उन्होंने कहा कि अब देश में हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि सेवाभाव के आधार पर सरकार आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों, किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की और उन्हें अमली जामा पहनाया। नमस्ते चौक पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनूबाला गुप्ता, बृज गुप्ता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, जिला महामंत्री सुनील गोयल, भाजपा नेता भगवानदास अग्गी, प्रवीन लाठर, राजबीर शर्मा, विजय वेदपाल, राजेश अग्गी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक आदि ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं की कदर करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी है। कर्ण कमल में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश के पांच में से तीन सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों में पंचायती जमीन न होने के कारण सरकार ने गरीब लोगों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की राशि की जमीन खरीदी और उन्हें मुफ्त में 100-100 गज के प्लॉट दिए हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को प्लॉट नहीं मिल पाया, उन लोगों को जमीन खरीदने के लिए सरकार की तरफ से एक लाख रुपये की राशि देगी। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा करवाने के लिए हैप्पी स्मार्ट कार्ड मुहैया करवाया जाएगा। इस योजना का प्रदेश के 84 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। कर्ण कमल में मनोहर लाल ने विधायकों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की और सभी कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी बहुमत से जिताकर भेजने के लिए आभार व्यक्त किया।



फोटो- 158

कांग्रेस ने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया : मनोहर लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। करनाल लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगो ने झूठ बोलकर देश के लोगों को गुमराह किया है। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने जैसा भ्रामक प्रचार किया। अब सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी। उन्होंने लोगों से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा, आवास व शहरी विकास मंत्री बनने के बाद लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर गांव कोहंड के बस स्टैंड पर विधायक हरविंदर कल्याण, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कश्यप, चेयरमैन निर्मला बैरागी, अशोक मित्तल, पुरषोत्तम फौजी, केमपाल रावल, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नरेंद्र प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें