घरौंडा देर रात को शहर की व्यवस्थाओ को जांचने के लिए पैदल निकले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्
घरौंडा। शहर को जाम से मुक्त करवाने से लेकर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को शहर के बाजारों का पैदल घूमते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर को जाम से जकड़ा देखा तो विस अध्यक्ष ने लोगों से शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, साफ-सुथरा बनाने व सुंदरीकरण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों और अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे और जाम की समस्या से निजात दिलाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। संवाद