फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष ने छठ महोत्सव में लगाई हाजिरी, दी बधाई

Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे सूर्य मंदिर में छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पहुंचे और मंदिर में माथा टेका ईश्वर से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ हर्षोल्लास और देश की खुशहाली का महापर्व है, जिसे हर साल परंपरागत ढंग से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। समिति मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को पुष्प गुच्छ देकर, पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें भगवान सूर्य देव का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें