घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को कल्याण फार्म पर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराया। उन्होंने कहा कि हलके में अधिक से अधिक विकास परियोजनाएं शुरू हों, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरसिंगपुरा में सामुदायिक केंद्र, मकान बनाने और बुढ़ापा पेंशन बनवाने, बरसत की निर्माणाधीन सडक़ों का कार्य तेजी से कराने, खोरा खेड़ी रोड से रायपुर जाटान सडक़ मरम्मत, भोला कॉलोनी व वार्ड एक में बिजली के खंबे लगाने, घरौंडा से पनौड़ी रोड को दुबारा बनवाने बारे आदि समस्याएं आईं। संवाद