फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसपी ने किया पुलिस परेड का निरीक्षण

विज्ञापन
 जिला पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण करते एसपी करण गोयल। प्रवक्ता पुलिस
विज्ञापन
करनाल। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सोमवार को साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और परेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में रहने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए। एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें