फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाराज होकर घर ने निकला बेटा नहर किनारे मिले जूते व कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निगदू के गीतापुर गांव का 22 वर्षीय अमित 11 जनवरी से लापता है। पुलिस के अनुसार पिता किताब सिंह ने उसे काम करने की बात कही थी, इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। जांबा नहर पुल के पास अमित के जूते और जर्सी मिली। उसके नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। नहर में तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। निगदू थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की है। निगदू थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की है। जांबा नहर पुल के पास से अमित की जर्सी और जूते मिले हैं। दो दिन से एसडीआरएफ की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया है। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें