करनाल। पुलिस की सीआईए वन टीम ने सोने की चेन व नकदी छीनने वाले आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि हांसी रोड करनाल निवासी अमन उर्फ मोटा को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में नौ नवंबर 2023 को स्नेचिंग का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बलड़ी बाईपास पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन व लोकेट व 25 हजार रुपये छीने थे और फरार हो गया था। संवाद