फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अरड़ाना गांव में कर्मबीर की मौत का मामला, पुलिस ने चिता से उठाया था शव, हत्या की जताई गई थी आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। अरड़ाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक कर्मबीर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
कर्मबीर असंध शहर में रहता था। उसकी वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई तो उसके शव को गांव ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। शव को चिता पर रख दिया था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एक व्यक्ति के शव का आनन फानन संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हत्या की आशंका है। इस सूचना पर असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव उठा लिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। असंध थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें