मूनक। गोल्ली गांव में बंदा वीर बैरागी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हवन कर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि शहीद व महापुरुषों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों व शहीदों की शहादत को नहीं भुलाना चाहिए। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार बैरागी, जय भगवान जांगडा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राणा, मास्टर जगबीर आर्य ,महिपाल मलिक, अमित गौतम, नरेश नैन मौजूद रहे। संवाद